फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता की कड़ाई से पालन हो: रासू

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। घोसी लोक सभा क्षेत्र के प्रेक्षक श्रीपाल रासू आईएएस ने चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों को बोध कराते हुए चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सभी को टीम भावना के साथ पूरे मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया। चुनाव में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता की कड़ाई से पालन होना चाहिए। अगर कहीं आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो तत्काल इस मोबाइल नंबर 8765146902 पर सूचना दे सकते हैं। किसी को भी आचार संहिता का उलंघन करने नहीं दिया जायेगा। निष्पक्ष चुनाव कराना हम सब का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें