फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर पटाखा बजाने के दौरान कई घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दीवाली के दिन पटाखा बजाते समय करीब दो दर्जन से अधिक युवक एवं बच्चे झुलस गए। आसपास एवं परिवार के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जबकि बीस से अधिक लोगों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपुत नेउरी निवासी बृजेश कुमार (20) अपने घर के बाहर पटाखे बजाते समय गंभीर रुप से झुलस गया। जिसमें उसका एक हाथ की हथेली गंभीर रूप से झुलस गया और पैर भी गंभीर रूप से चोटिल हो गया, जिसको चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इसी क्रम में विशाल कुमार (15) व भाई विश्वास (8) निवासी छोडहर व आफताब (10) निवासी फिरोजपुर भी पटाखा छुड़ाते समय झुलस गए। परिजनों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोडहर गांव में दीवाली के दिन पटाखा का बारूद का मसाला निकाल कर उसमें आग लगा रहे थे जिसमें विशाल का चेहरा और विश्वास का हाथ झुलस गया। उधर, नरही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में सुतरिया पटाखा बजाते समय फिरोज झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें