फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी व सिंथेटिक दूध से बन रही हैं मिठाईयां, विभाग लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र में त्योहारों के सीजन में चट्टी से लेकर बाजारों तक मिलावटी व सिंथेटिक दूध से मिठाइयों को बनाने का धंधा जोरों पर है। त्योहार में मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है और इस दौरान दुकानदार अधिक लाभ कमाने के लिए लोगो की सेहत से खिलवाड़ करने से भी पीछे नही रहता और मिलावटी व सिंथेटिक दूध से मिठाइयां बनाकर चट्टी व बाजारों में बेचने से बाज नहीं आते। वर्तमान में क्षेत्र के भुआल छपरा, दलन छपरा चट्टी सहित लालगंज बाजार व दोकटी बाजार आदि जगहों पर स्थापित मिठाई की दुकानों पर मिलावटी व सिंथेटिक दूध का प्रयोग कर मिठाइयां बन रही हैं। यही नहीं अधिकांश दुकानों पर मिठाइयां ढक कर भी नहीं रखी जा रही हैं जिससे मक्खियां उस पर बैठ जाती हैं। संबंधित विभाग इसको लेकर उदासीन बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें