फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। सुरेमनपुर-बैरिया निर्माणाधीन सड़क मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण में रोड़ा अटका रहे अतिक्रमण करने वालों पर तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रानीगंज चौक व कस्बा स्थित बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार गुलाब चंद्रा के नेतृत्व में गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के जेई व लेखपालों की टीम ने निरीक्षण कर दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया। अधिकारियों ने कहा कि दुकानदार सड़क से अतिक्रमण हटा लें अन्यथा बुलडोजर के जरिए हटा दिया जाएगा। बताया जाता है कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमपी चौरसिया ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि बैरिया- सुरेमनपुर के करीब 4.99 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण के लिए शासन से 10 करोड़ 99 लाख 40 हजार रुपए मिले हैं। इसके सापेक्ष 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ है। लेकिन रानीगंज व बैरिया बाजार के बीच लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता के पत्र पर डीएम ने तहसील प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के जेई आशुतोष शुक्ला, सुपरवाइजर अनीश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, लेखपाल राजेंद्र प्रसाद, लाल साहब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें