फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी के खिलाफ महिलाएं भरेंगी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शराबबंदी को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जन जागरूकता अभियान रविवार से शुरू हो रहा है। पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि अभियान की शुरुआत जनपद से होने जा रही है, इसके लिए नगर के टीडी कॉलेज मैदान से हजारों की संख्या में महिलाएं एक साथ एक मंच पर हुंकार भरेंगी। 21 मई को आजमगढ़ और फिर 10 जून को कुशीनगर में वृहद स्तर पर सभा होगी। बताया कि बलिया में आयोजित कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक महिलाओं के जुटने की उम्मीद है। कहा, जब देश के 8 राज्यों में शराब बंद हो सकती है तो उत्तर प्रदेश की भाजपा शासित प्रदेश में भी बंद होनी चाहिए। कहा, प्रदेश की जो वर्तमान स्थिति है, उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी शराब बंद होनी चाहिए। शराबबंदी के खिलाफ जो उनका मुहिम है, उसमें हर वर्ग की महिलाओं का समर्थन उन्हें मिल रहा है। मुस्लिम हो या सामान्य अथवा दलित और पिछड़ा वर्ग, सभी इस मुहिम का हिस्सा होंगी। प्रदेश में हर हाल में शराब की बिक्री पर रोक लगवाना उनका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें