फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 13 में बालक व बालिकाओं का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर 13 तक के सब जूनियर बालक-बालिकाओं का रविवार को प्रात: 10 बजे से खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया है। जिसमें बालिका वर्ग मे 10 वर्ष में श्रीया गुप्ता, 11 वर्ष में खुशी सिंह व काता- कुमीते, 10 वर्ष बालक वर्ग में गुलाम वारिष, 11 वर्ष में अतुल प्रेम नारायण, गौरव सिंह, आदित्य कुमार, आशीष यादव, 12 वर्ष में मणिशंकर सिंह तथा 13 वर्ष में अनुभव कुशवाहा, ऋषभ पासवान, आकाश तिवारी का चयन किया गया। ये सभी खिलाड़ी कराते एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतेगा, वे खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे, जो 19 से 22 अप्रैल तक दिल्ली के ताल कटोरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें निर्णायक की भूमिका में नकुल रावत, सुमित झा, कमल यादव, हरि कृष्णा पांडेय, वारिश अली आदि रहे। इसकी जानकारी बलिया कराते एसोसिएशन के सचिव रावत ने दी। एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अरुण सिंह एवं अध्यक्ष डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें