बलिया। राष्ट्रनायक चंद्रशेखर हॉफ मैराथन समिति बलिया द्वारा 17 अप्रैल को आयोजित चंद्रशेखर हॉफ मैराथन में प्रतिभाग करने वाले धावक एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया से सटे टीएस स्पोर्ट्स तथा बलिया रेलवे स्टेशन के सामने जेड स्पोर्ट्स पर रजिस्ट्रेशन केंद्र खोला गया है। समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर आयोजित यह हॉफ मैराथन केवल पुरुष वर्ग के लिए है। शारदा आटो मोबाइल्स पटपर (पचखोरा) से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया तक होने वाली दौड़ में प्रथम विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावक क्रमश: 25 हजार व 15 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत होंगे। चतुर्थ पुरस्कार आठ हजार, पंचम पुरस्कार चार हजार, षष्ठम पुरस्कार 2500 तथा सातवां पुरस्कार 2000 रुपये होगा। आठ से 15वां स्थान तक के धावक 1000-1000 रुपये से पुरस्कृत होंगे, जबकि 16 से 21वां स्थान तक के प्रतिभागियों को 500-500 रुपये पुरस्कार दिया जायेगा।