बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक मालगोदाम रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन दिल्ली पर विस्तार रुप से चर्चा की गई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में आयोजित राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन 2018 में टीडी कालेज के कृषि विभाग के प्रो. डा. धर्मेंद्र सिंह को राष्ट्रीय कृषि सलाहकार बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। डा. सिंह को राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड परिषद का सदस्य बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री राकेश गुप्ता, मयंक शेखर, शिवम मिश्र, अमन तिवारी, हरेंद्र नाथ मिश्र, राकेश सिंह, समर प्रताप वर्मा, इमरान खान, विवेक, अभिनंदन, सोनू सिंह, सूर्या, सुधाकर आदि उपस्थित रहे। संचालन संदीप पांडेय ने किया।