बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के परिसर में रविवार को नवरात्रि साधना संत अंत ऊर्जा जागरण साधना के लिए कुटी प्रवेश का आयोजन किया गया। इसमें 24 साधकों की ओर से उच्चस्तरीय साधना किया गया। गायत्री परिजनों की ओर से 108 कलश स्थापित कर सामूहिक अनुष्ठान जप व्रत के साथ नो दिन अखंड जप किया गया। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे, हंस कुमार, राकेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि थे। गायत्री शक्तिपीठ पर पहुंचे श्रद्घालु भक्तों ने समूह बनाकर हवन-पूजन किया। इस मौके पर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा।