जिले के वित्तविहीन शिक्षकों का धरना सभी मूल्यांकन केंद्र पर करीब 10 दिनों से चल रहा था। सूबे में सरकार बनने के बाद उन्हें आज तक मानदेय का भुगतान नहीं कराया गया। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी। राजकीय बालिका इंटर कालेज चल रहे धरनास्थल पर नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय और शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने उनका मांग पत्र लिया। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह तथा जिलाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन के मद्देनजर हम अपना आंदोलन स्थगित कर रहे है। अरुण कुमार वर्मा, लहरी सिंह, अरविंद कुमार वर्मा, कन्हैया हरिपुरी, रामदुलार यादव, दिनेश कुमार, दयाशंकर यादव, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि आप लोगों की मांग शासन को भेज दी जाएगी। उधर, नगर के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने कापियां जांचने में लगे रहे। नगर के टाउन इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज में करीब तीन हजार कापियां जांची गई।