फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के कार्यक्रम में सम्मिलित हो जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। जिनके बलिदान के बाद हमें आजादी मिली, उसकी रक्षा करने वाले आज के लोकतंत्र के पहरुए मंगल पांडेय के पैतृक गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करनी चाहिए। यह बातें पत्रकारों के समक्ष मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने सोमवार को कहीं। उन्होंने कहा कि बलिया के इस वीर सपूत शहीद मंगल पांडेय की जयंती और बलिदान दिवस पर पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसके लिए विचार मंच द्वारा प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश स्तर के नेताओं को मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव नगवां में प्रतिवर्ष आमंत्रण पत्र भेजा जाता है, लेकिन स्वीकृति तो दूर, वे लोग पत्र का जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझते । उन्होंने जिले के छोटे बड़े तमाम प्रतिनिधियों से अपेक्षा रखी हैं कि लोग शहीद मंगल पांडे के बलिदान को नमन करने के लिए उनके पैतृक गांव नगवां में 30 जनवरी को अवश्य सम्मिलित होंगे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें