रसड़ा(बलिया)। स्थानीय गांधी पार्क के मैदान में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गोरक्ष प्रांत जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मत से किया गया। संगठन मंत्री डा. ओंकार नाथ तिवारी के दिशा निर्देशन में जनपद इकाई का गठन सर्वसम्मत से किया गया। जिसमें अध्यक्ष अनूप सिंह उपाध्यक्ष डॉ प्रियेश कुमार एवं तरुण कांत त्रिपाठी सचिव प्रदीप कुमार जैन महासचिव सुनील कुमार वर्मा संयोजक/ संगठन मंत्री नीतीश कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष हरेन्द्र यादव मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता का चयन किया गया। पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करने के उपरांत डॉ ओंकार नाथ तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्राहक हितों का संरक्षण संवर्धन एवं शोषण से मुक्ति है । 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय ग्राहक जागरण पखवारा मनाने के साथ-साथ 12 जनवरी 2017 को विवेकानंद जयंती के आयोजन के माध्यम से ग्राहकों को संगठित करने का प्रयास जारी है। इस मौके पर प्रांत कोषाध्यक्ष परमहंस सिंह, कुमुद कांत त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।