फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के समीप से नहीं हट रही है शराब की दूकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरा रोड। स्कूलों और धार्मिक स्थलों के निकट स्थित शराब की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने का सरकारी फरमान हकीकत के धरातल पर हवा- हवाई साबित हो रहा है। सरकारी आदेशों को दरकिनार कर शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं, इससे न सिर्फ संबंधित क्षेत्रों में अमन-चैन को ग्रहण लग गया है बल्कि सरकारी कामकाज पर सवालिया निशान लग गए हैं। नगर पंचायत वार्ड नंबर छह बस स्टेशन के पास देसी, अंग्रेजी और बीयर की दूकानें धड़ल्ले से चल रही हैं, जहां कुछ दूरी पर कई विद्यालय और मंदिर-मस्जिद स्थित हैं। वार्ड नंबर 12 के रिहायशी क्षेत्र में देसी शराब की दुकान है , इस के निकट हनुमाशन जी दुर्गा जी का मंदिर और इंटर कॉलेज है। वहीं नगर पंचायत वार्ड नंबर सात में मुख्य सड़क के बगल में बीयर की दुकान है, जिसके निकट में प्राथमिक विद्यालय और मानस मंदिर स्थित है। शराब की दुकानों के चलते पियक्कड़ों की चहलकदमी बनी रहती है। इससे आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि क्षेत्रीय नागरिकों ने दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए प्रशासन का कई बार ध्यानाकृष्ट कराया। लेकिन अधिकारी सुविधा शुल्क के चलते मूकदर्शक बने हुए हैं। सरकारी उदासीनता के चलते शराब विक्रेताओं के हौसले बुलंद हैं, वहीं सरकारी आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें