बलिया। सपा कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती समारोह आयोजित की गई। इस मौके पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विश्राम यादव ने कहा कि किसान हित में लिए गए उनके निर्णयों ने किसानों की दशा व दिशा को सुधारने का काम किया। लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों की आवाज उठाई। उनके विचारोें को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर विजय शंकर मंगोलपारी, पल्लू जायसवाल, संजय यादव, ददन यादव, शमशाद कुरैशी, अजमुल्लाह, नईमदाद खां, सुभाष यादव, रोहित चौबे, राकेश यादव, दीवान सिंह, मिथिलेश सिंह, करन यादव, दयाशंकर यादव, राजन कुमार आदि थे। संचालन रामेश्वर पासवान ने किया।