बलिया। छात्रनेताओं ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस प्रसाद को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिला अस्पताल में फैली दुर्व्यवस्थाओं को अविलंब ठीक करने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था नदारद है। इस समस्या को तत्काल दूर किया जाय। बेहोशी के चिकित्सक दीपक शाह को तत्काल हटाया जाय। अस्पताल के बेड पड़े गंदे चादर को तत्काल बदलवाया जाय। इसके साथ ही एक्स-रे प्लेट उपलब्ध कराया जाय। जांच के नाम पर तथा छात्रों के फिटनेश के नाम पर अवैध वसूली बंद की जाय। अस्पताल में पूर्ण रूप से सुई-दवा उपलब्ध कराई जाय। अस्पताल में भोजन नहीं दिया जा रहा है। जिसे मरीजों को तत्काल मुहैया कराई जाय। मानक के अनुरूप नर्सिंग होम न मिलने पर उसे बंद किया जाय। इस मौके पर मिथिलेश सिंह, वेद प्रकाश, सत्यप्रकाश, प्रवीण सिंह, सोनू, संतोष, आलोक, उत्कर्ष, सूरज आदि मौजूद रहे।