फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। नगर पंचायत बांसडीह में अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को चलाए गए अभियान में नगर के समाजसेवी एवं छात्र नेता सुजीत कुमार सिंह परिहार ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए तहसीलदार लालबाबू दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान में पक्षपातपूर्ण रवैया अपना ही रही है। कुछ दूकानदारों को जो निहायत ही गरीब है, उनकी दूकान को नष्ट कर दिया गया है। जबकि कुछ किस्म के दूकानदार को अतिक्रमण से मुक्त रखा गया है। अतिक्रमण में नष्ट हुए गरीब दूकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ किसी भी अतिक्रमणकारी दूकान को बख्शा न जाए। इस मौके पर लल्लन, दुर्गेश, कौशल, संदीप, अशोक कुमार गुप्त सहित सैकड़ों दूकानदार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें