बलिया। सावन माह के पांचवीं व अंतिम सोमवार के दिन नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के शिवालयों पर विशेष तैयारी व कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अंतिम सोमवार के दिन जनपद के कुछ शिवालयों पर मेला का भी आयोजन होता है। इसके अलावा रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होता है। अंतिम सोमवारी को होने भीड़ को देखते हुए बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर का दरवाजा रात के 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों का भी दरवाजा चार बजे भोर से खोल दिया जाएगा। अंतिम सोमवारी के दिन देवकली गांव स्थित शिवालय, रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर व लखनेश्वर डीह, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, दिल्ली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ पर मेला लगता है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बालेश्वर मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों पर महिला व पुरुष पुलिस मुश्तैद रहेगी।