बलिया। दो युवकों की हत्या कर शव छिपाने के मामले के आरोपी बनाए गए कुंज विजय उर्फ पप्पू सिंह की जमानत अर्जी जिला सत्र न्यायाधीश मो. असलम ने खारिज कर दी। अभियोजन के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अधिजुआ के गुमानी के डेरा के समीप लालता दास की कुटी के पास के कुआं से बदबू आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने द ोयुवकों के शव को बाहर निकलवाया था। उनकी शिनाख्त बिहार के निवासी के रुप में की गई। बाद में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया। जिसमें परिवार के लोगों के बताने पर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी निवासी कुंजबिहारी सिंह को आरोपी बनाया था। इस मामले में आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला जज ने जमानत के लिए पर्याप्त आधार न पाते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।