नगरा। विद्युत विभाग के कार्यरत प्राइवेट निविदा कर्मचारी की बैठक शनिवार को नीछुआ देवी मंदिर पर हुई। बैठक में नगरा, बेल्थरा रोड , मालदा, सिकंदरपुर , करणस, गौरा मदनपुरा, पशुहारी , सलेमपुर , जाम , रसड़ा आदि उपकेंद्र के निविदा कर्मचारी भाग लिए। बैठक में नंदलाल चौहान को निविदा कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना गया। कर्मचारियों ने गत माह से मानदेय न मिलने पर सोमवार से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। शासन से मांग है कि निविदा से संविदा में किया जाए तथा सीधे खाते में मानदेय भेजा जाय एवं आकस्मिक मौत पर 10 लाख मृतक कर्मी को देने के साथ कर्मचारियों को परिचय पत्र दिया जाय। कर्मचारियों ने चेताया की हमारी मांगे तत्काल नहीं मानी गई तो धरना प्रदर्शन के लिए हम बाध्य होंगे। बैठक में राजेश यादव, जय सिंह वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, श्रीकांत, शमशेर , राजू कुमार, आनंद, विक्कू मौजूद रहे।