फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 1300 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टिट्यूट इब्राहिमपट्टी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभ - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
भीमपुरा। तीन दशक बाद इब्राहिमपट्टी में बने जननायक चंद्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान लगे शिविर में 1300 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल से आने वाले समय में लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस दौरान मेदांता और शारदा नारायण अस्पताल के डॉक्टरों को उन्होंने सम्मानित भी किया। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रष्ट के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अब लोगों के बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा आज स्व. चंद्रशेखर की आत्मा को शांति मिलेगी। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आज सच्ची श्रद्धांजलि देने का सौभाग्य मिला है। शिविर में डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, वेदांता से डॉ. शांतनु, डॉ. ऋचा और वाराणसी से कैंसर सर्जन डॉ. राजेश, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. राहुल सहित सीएचसी सीयर के डाक्टरों की पूरी टीम मौजूद रहीं। इस दौरान एसडीएम दीपशिखा सिंह, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, छट्ठू राम, दीपू सिह आदि मौजूद रहे। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने वेंटीलेटर एंबुलेंस देने घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें