बलिया। जिला अस्पताल में शनिवार को 1233 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। इसमें 25 प्रतिशत मौसमी बीमारी से पीड़ित थे।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में सावधानी बरतें। लापरवाही सेहत खराब कर सकती है। शाम को गर्म पानी का भाप लें। सर्दी जुकाम को हल्के में न लें। चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एके उपाध्याय ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बच्चों के लिए घातक हो रही है। बच्चे निमोनिया व सीने में जकड़न से पीड़ित हो रहे हैं। मौसम के बदलाव के बीच लोग सर्दी-जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को हो रही है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास व दिन में धूप से लोग बीमार पड़ रहे हैं।