रसड़ा। भाजपा नेता विनोद तिवारी एवं उनके परिजनों पर जिला प्रशासन के द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के प्रांगण में मंगलवार को काली पट्टी बांधकर दो घंटे उपवास रखा। कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में उपवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन द्वारा विनोद तिवारी एवं उनके परिजनों पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने पर जोरदार हुंकार भरी। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि भाजपा नेता पर द्वेष पूर्ण कार्रवाई की गई है। इस मौके पर राधेश्याम यादव, संदीप सोनी, गंगा विशुन सिंह, अशोक मिश्रा, गोपाल जी शास्त्री, रमेश गोंड़, अनिल सिंह, विश्वनाथ सिंह, दुर्योधन बागी आदि उपस्थित रहे।