बलिया। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा परिषद बलिया, और सचिव उत्तर प्रदेश खो-खो संघ विनोद कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के एसोसिएट ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर मनोनीत किया है। उत्तर प्रदेश ओलिम्पिक एसोसिएशन के सचिव आनंदेश्वर पाण्डेय ने विनोद कुमार सिंह को पत्र लिखकर इस मनोनयन की सहमति मांगी है तथा विनोद कुमार सिंह से अपेक्षा किया है कि, उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें। इस पद पर मनोनीत होने के साथ साथ किसी भी खेल के प्रदेश सचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोनीत होने वाले विनोद कुमार सिंह बलिया जनपद के पहले व्यक्ति हैं। विदित है कि बलिया को खो-खो खेल में ऊंचाई तक पहुंचाने के साथ साथ अपने प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रीय स्तर साउथ एशियन गेम्स के लिए भी खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए तैयार किया है। तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला रानी लक्ष्मीबाई एवार्ड भी बलिया जिले में प्राप्त करने वाला एकलौता खेल खो-खो है।