बलिया। होली व लोस चुनाव के मद्देनजर सीआईएसएफ व पुलिस ने कोतवाल शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में नगर में रूट मार्च किया। रूट मार्च कदम चौराहा से निकलकर सतीश चंद्र कालेज, मालगोदाम रोड, आर्य समाज रोड हुए ओक्डेनगंज चौकी पर पहुंचा। वहां से टाउन हाल रोड, पशु अस्पताल रोड, महावीर घाट, चौक, चमन सिंह बाग रोड, गुदरीबाजार, चौक, विजय टाकीज रोड, एलआईसी रोड, शास्त्री पार्क, जापलिनगंज चौक, तहसील स्कूल होते हुए ओक्डेनगंज चौकी पर जाकर समाप्त हो गया। इस मौके पर समस्त चौकी प्रभारी, सीआईएसएफ व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।