फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड के जगदीशपुर स्थित उपखंड कार्यालय पर अपने मांगों के समर्थन में धरना पर बैठ गए। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि अगर तत्काल हम संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं किया गया तो शनिवार से कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर संविदा कर्मचारी नेता विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते हम लोगों का हक छीना जा रहा है। चेताया कि विभाग के आला अधिकारी इसको संज्ञान में लेकर यदि हम लोगों का वेतन नहीं दिलाया जाता है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए विवश है। इस मौके पर शोभित कुमार श्रीवास्तव, मदन कुमार, रामजी सिंह, विनोद सिंह, शिवजी तिवारी, शिवप्रीत, अजय सिंह, विनीत कुमार राय, सनोज सिंह, दिनेश, अंजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें