फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंगपा ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में अनशन पर गोंगपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार व जिला प्रशासन का पुतला फूूंका। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि शासन तथा जिलाधिकारी के आदेेेशों की अवहेलना तहसीलदार कर रहे है। कुंवर सिंह महाविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह गोगपा के आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि किसी भी जाति का व्यक्ति हो उसे जाति प्रमाण पत्र दिया जाना जरूरी है। मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशासन इस मामले का तत्काल समाधान निकाले अन्यथा की दशा में छात्र, नौजवान तहसील प्रशासन को ठप कर देगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर राकेश सिंह, राजेंद्र यादव, मोती यादव, प्रमोद यादव, मिथिलेश खरवार, फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद, लक्ष्मण यादव, अवनीश गांधी, यूसूफ आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें