बलिया। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जैनेंद्र पांडेय मिंटू के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को तत्काल बहाल करने की मांग की गई। इस मौके पर मिंटू ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार स्वतंत्र संस्थाओं का गला घोटना चाहती है। राफेल घोटाले में सीबीआई द्वारा बढ़ती कार्रवाई देखकर अनिल अंबानी को बचाने के लिए रात में दो बजे सीबीआई के निदेशक को बदल दिया। जो केंद्र सरकार के डर का परिचायक है। सागर सिंह राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी झूठी साख बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कहा कि राफेल घोटाला अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। अगर इसकी सही ढंग से जांच कराई जाए तो बड़े बड़े चेहरे सलाखों के पीछे नजर आएंगे। मोदी सरकार जांच को प्रभावित कर रही है। इस मौके पर रूपेश चौबे, हरीश कुमार, आनंद विक्रम, अभिजीत तिवारी सत्यम, हर्षित दूबे, वैभव द्विवेदी, अजय तिवारी, जाकिर हुसेन, अभिषेक पांडेय, प्रवीण गिरी, अभिमन्यु तिवारी आदि मौजूद रहे।