फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास कार्यों के साथ उन्नत कृषि व किसानों के आर्थिक विकास को लेकर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने रविववार को बेल्थरारोड क्षेत्र के पड़री गांव में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को अनुदान पर दिए गए ड्रिप व स्प्रिंकलर का स्थलीय सत्यापन किया। डीएम ने किसानों से बातचीत के साथ ही खेतों में लगे ड्रिप व स्प्रिंकलर से हो रही सिंचाई का निरीक्षण भी किया। किसानों को केले की खेती करने के लिए भी प्रेरित किया। जिलाधिकारी बेल्थरा तहसील के पड़री गांव में किसानों के खेतों तक पहुंचकर सोलर पैनल व स्प्रिंकलर सेट से हो रही सिंचाई को देखा। गांव के कुछ किसानों को सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर व ड्रिप मशीन दी गयी है, जिस पर 90 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार ने दी है। जिलाधिकारी ने दोनों मशीनों का स्थलीय सत्यापन किया। किसानों से पूछा कि इसके लिए कहीं कोई धनराशि की मांग तो नहीं की गयी ? अनुदान पर मिले इस सिंचाई के साधनों से किसान भी काफी खुश दिखे। किसानों ने बताया कि दलहन की फसलों में या गेहूं की पहली सिंचाई स्प्रिंकलर विधि से करने से काफी लाभ होता है। एक हेक्टेयर में 8 या 12 फव्वारे वाले पाईप दिए गये हैं। जिलाधिकारी ने उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले भर में इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें