नीलम देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय धतुरीटोला बैरिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेजर विष्णु बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिविर में छात्र/छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. सतेन्द्र कुमार सिंह ने स्वच्छता, साफ सफाई, श्रमदान के विषय में बताया। छात्र छात्राओं द्वारा साफ सफाई में सहभागिता भी की गई। इस अवसर पर वीरेन्द्र मिश्र , श्री भगवान सिंह, नरेन्द्र दुबे, लालबाबू वर्मा, अच्युतानन्द मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया।