फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की चिंगारी से चार मड़हे व गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के सरवार ककरघटी के राजभर बस्ती में बुधवार की भोर में अलाव से निकली चिंगारी से दो परिवारों की चार रिहायशी मड़हे व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि उक्त गांव के राजभर बस्ती निवासी उमेश राजभर का लड़का भोर में अलाव जलाकर ताप रहा था। इसीबीच निकली चिंगारी ने रिहायसी मड़हे को चपेट में ले लिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर उमेश राजभर की दो तथा लक्ष्मण राजभर के दो मड़हे को अपने आगोश में ले लिया। हो-हल्ला मचाने पर जुटे लोगों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग ने गृहस्थी का सारा सामान जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें