फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विद्युत कनेक्शनों पर मीटर लगाने का काम शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पावर कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत विभाग की ओर से जिले के सभी घरेलू कनेक्शनों पर मीटर लगाने का काम शुरु किया गया है। इसके लिए बेंटेक इंडिया लिमिटेड, कोलकाता (पीजीएस टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद) को अनुबंधित किया गया है। विद्युत एक्सईएन हरिशंकर ने बताया कि जिले में एक साथ 20 टीमों को लगाया जा रहा है। बताया कि आगामी कुछ महीनों बाद कोई भी ऐसा उपभोक्ता नहीं मिलेगा जिसके यहां बिना मीटर का कनेक्शन चल रहा हो। मीटर लगने से बिजली की खपत के अनुसार बिल बनेगा, जिससे उपभोक्ता भी अपनी आवश्यकता के अनुसार ही बिजली की खपत कर पाएंगे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिस उपभोक्ता का बिजली के बिल सही नहीं आ रहा है, वह अपने बिल से सम्बन्धित मीटर की सीलिंग सर्टिफिकेट, बिल के विरुद्ध पूर्व में जमा रसीद की छाया प्रति लेकर कार्यालय में बिल का सुधार करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें