रसड़ा। मॉडल रेलवे स्टेशन पर एक युवक रविवार की सुबह जहरखुरानी का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेहोशी हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव निवासी शिव कुमार सिंह (45) पुणे से आकर बलिया रेलवे स्टेशन पर रसड़ा की ट्रेन पकड़ने के बैठा था। उसके बगल में बैठे एक युवक ने उसके मुंह पर पाउडर छिड़क दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। स्टेशन पर पहुंचे जाम गांव निवासी अविनाश गुप्ता ने युवक को पहचान लिया और उनके परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर युवक ने बताया कि 15 हजार नकदी एवं बैग सहित अन्य समान था।