फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रमुख महाविद्यालयों में 13 को छात्रसंघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के तीन प्रमुख महाविद्यालयों टीडी कालेज, कुंवर सिंह कालेज व एससी कालेज के छात्रसंघ का चुनाव एक ही दिन 13 अक्टूबर को होगा। तीनों कॉलेजों के चुनाव अधिकारी की ओर से सोमवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई। टीडी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. भागवत प्रसाद ने सोमवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार पांच अक्टूबर को नामांकन, छह को नामांकन पत्रों की जांच, सात को नामांकन वापसी और 13 को मतदान, मतगणना व परिणाम की घोषणा होगी। उधर, एससी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. ओपी यादव तथा प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय की ओर से सोमवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना के अनुसार के पांच अक्टूबर को नामांकन व 13 को मतदान व मतगणना होगा। इसी तरह कुंवर सिंह कालेज छात्रसंघ के चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह की ओर से भी सोमवार को अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार पांच अक्टूबर को नामांकन व 13 को चुनाव कराया जाएगा और इसी दिन मतगणना व चुने गए पदाधिकारियोें का शपथ ग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें