बेल्थरारोड। एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय के प्रबंध निदेशक आरएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रिंसिपल अशोक के नेतृत्व में रैली तेंदुआ, बस स्टेशन, चौकिया मोड, तहसील, थाना उभाव होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा ।इस दौरान बच्चों ने बैनर और तख्तियां लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए नारे लगाएं । इसके उपरांत तहसील, थाना और रेलवे परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके पूर्व विद्यालय प्रांगण में आयोजित सभा में एमडी सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने पर्यावरण के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह करते हुए कहा कि जब लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए खुद आगे नहीं आएंगे तब तक पर्यावरण संरक्षण का सपना साकार नहीं हो सकता है। इस मौके पर नवल किशोर, एके चतुर्वेदी, दीपक धवन, दिवाकर सिंह, अनुराग पांडे ,सतीश शर्मा, आदि रहे।