बेरूआरबारी। शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के तीन प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां छात्र संख्या अधिक होने की वजह से प्रवेश बंद हो गया है। लोग इन विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए अध्यापकों से सिफारिश कर रहे हैं। चकाचौंध की दुनिया में लोग अपना स्तर मेंटेन करने के लिए कॉन्वेंट विद्यालय मे प्रवेश करा रहे हैं। लोग मानते हैं की सरकारी विद्यालय की अपेक्षा निजी विद्यालय मे पढ़ाई अच्छी होती है। लेकिन कॉन्वेंट स्कूल से अपने आप को कम न आंकने वाले शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के तीन विद्यालय हैं। जहां सरकारी संसाधन की बदौलत वहां के अध्यापकों कीमेहनत का प्रतिफल है की मानक से अधिक इन विद्यालयों मे छात्र संख्या हो गई है। सुल्तानपुर प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षक, एक समायोजित शिक्षक है, यहां छात्र संख्या 342 , शिवपुर प्राथमिक विद्यालय में सात शिक्षक तो छात्रों की संख्या 525 तथा राजपुर प्राथमिक विद्यालय में चार शिक्षक, दो समायोजित शिक्षक के 600 बच्चे को पढ़ाते हैं।