बलिया। रसड़ा उप जिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को चौथे दिन तहसील परिसर में धरना दिया। अधिक्ताओं ने एक स्वर से उप जिलाधिकारी का स्थानांतरण करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि जब तक रसड़ा से उप जिलाधिकारी बाबूराम का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक हम सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहते हुए धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। उपजिलाधिकारी के विरुद्ध आर पार की लड़ाई भी लड़ते रहेंगे। इस मौके पर शिशिर श्रीवास्तव, इंनल सिंह, शैलेश सिंह, गिरीश नारायण सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, राजीव सिंह, अशोक कुमार, जितेंद्र सिंह, केसोराम, हंसराज सिंह, चित्रसेन चौबे, रमेश यादव, अवधेश सिंह, धुव्रजी, विनोद यादव, रमेश सिंह, रामाश्रय सिंह, जमशेद अली, टाइगर बाबा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल सिंह टाइगर तथा संचालन रमेश त्रिपाठी ने किया।