फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस पर करें स्वैच्छिक रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सुबह 09 बजे करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचा सकती है। स्वस्थ व्यक्ति को अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। वह रक्त ही क्या जो किसी जरूरतमंद के काम न आ सके। उन्होंने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से शिविर में आकर रक्तदान करने की अपील की है। रक्तदान शिविर में संत निरंकारी संस्थान व अन्य सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। इस रक्तदान शिविर में अमर उजाला की तरफ से प्रत्येक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें