फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उर्वरक दुकानों पर छापा मारकर लिए गए 12 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खरीफ सीजन अभियान में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने व कालाबजारी रोकने के लिए बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। 12 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान भौतिक स्टाॅक का मिलान किया गया। कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि शहर के मेसर्स जय किसान ट्रेडर्स का स्टाॅक व वितरण पंजिका अपूर्ण मिलने पर नोटिस जारी किया। अपर जिला कृषि अधिकारी विकास खंड पंदह ने श्रीबालाजी कृषि का निरीक्षण किया। मौके पर प्रतिष्ठान द्वारा स्टाॅक एवं वितरण रजिस्टर नहीं दिखाया गया। इन्हें भी कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें