फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग लगने से 12 झोपड़ियां राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उत्तरी दीयरांचल के गोपालनगर मल्लाह बस्ती में शनिवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में 12 झोपड़ियां राख हो गईं। सात परिवार बेघर हो गए।
विज्ञापन

सुनील शाह के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने सर्वदेव शाह, गौतम और अनिल शाह, उर्मिला पत्नी राजेन्द्र, लालबहादुर साहनी व सूर्यदेव साहनी की झोपड़ियो को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग जुटकर जब तक आग पर काबू पाते, सब कुछ जलकर राख हो गया। लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चालू करके आग पर काबू पाया। सात परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अग्निपीड़ित खुले आसमान में रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें