नरहीं। अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच की ओर से हुए वाले स्व. हरिशंकर राय स्मृति विशाल गड़हा महोत्सव में शनिवार को 12 जोड़ों की शादी मंत्रोच्चार के बीच हुई। इसके बाद भोजपुरी गायकों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया।
भोजपुरी के स्टार गायक पवन सिंह ने मेरी सज गई अवध नगरीया प्रभु श्री राम के लिए गया तो श्रोता झूम उठे। वहीं, नम्रता ने ए पहुना मिथिले में रहूना, उदय नारायण सिंह ने जागल रहीह हो,कृति ने गाया भजन करो मस्त जवानी में गायक गोपाल राय ने फेंक दिहले थरिया बलम ग इले झरिया पहुंचले की ना, अनुभा राय ने आपन खोरिया बहार ए जनक बाबा, गायिका डिम्पल सिंह ने बीरों की धरती जवानों का देश बागी बलिया उत्तरप्रदेश, सनी पाण्डेय ने सब जिला खाली जिला ह हमार जिला बलिया बागी ह, कल्लू ने तूही बाढू मल्किनिया गाकर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। अनुपमा यादव ने मेरे में बसे है श्री राम गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा गुंजन सिंह, रितु, आस्था, शिवानी, सोना सिंह ने अपने गायन से समां बांध दिया।
सांसद को किया सम्मानित
गड़हा महोत्सव के मंच के सांस्कृतिक मंच पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नीरज शेखर को सम्मानित किया गया। अतिथियों के मंच सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी थे। गायक गोपाल राय, चन्द्र मणि राय ने अतिथियों के मंच पर आकर सम्मानित किया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ाने में भोजपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि गड़हा महोत्सव सामूहिक विवाह करा कर सराहनीय कार्य किया है।