फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समापन के दिन नम आंखों से दी गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विवि में टीडी कालेज की ओर चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ओंकार लाल ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनोहारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। स्वयंसेवक चंद्रदीप ने शिविर आख्या प्रस्तुत कीञ इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. ओंकार लाल ने कहा कि शिविर से हम लोगों को बहुत बड़ी सीख मिलती है। डॉ. सुजीत वर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर सभी स्वयंसेवकों को नम आंखों से विदाई दी गई। इस अवसर प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बृजेश सिंह, अनुराग भटनागर, डॉ. भागवत प्रसाद, डॉ. अखिलेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें