फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सर्दी बढ़ने के साथ ही एच-वन व एन-वन इंफ्लुएंजा (स्वाइन फ्लू) खतरा बढ़ जाता है। उप्र के कई जनपदों में स्वाइन फ्लू के रोगी पाए गए हैं। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ डा. एसपी राय ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मद्देनजर जनपद स्तर पर रेपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। साथ ही एहतियात बरतने के लिए अपील की। इसके अलावा सीएचसी व पीएचसी को निर्देश दिया कि स्वाइन फ्लू का लक्षण मिलने पर तत्काल रेपिड रिस्पांस टीम को सूचित करें। महामारी रोग विशेषज्ञ डा जियाउल हुद्दा ने बताया कि एच-वन व एन-वन इंफ्लुएंजा या स्वाइन फ्लूचार वायरस के संयोजन के कारण होता है। आमतौर पर इस वायरस के वाहक सुअर होते है। लेकिन इस विषाणु ने महामारी का रूप ले लिया है। इसकी विशेषता है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है, जो चिंता का विषय है। 50 वर्ष से ज्यादा आयु के व्यक्ति, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिला, ऐसे व्यक्ति जिन्हें अन्य बीमारी हो जेसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कर्क रोग इत्यादि, ऐसे व्यक्ति जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें