फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पर बन रहे बंधे प्रकृति के साथ खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विश्व का कोई भी तकनीक गंगा को उत्तराखंड के टिहरी बाद से अवमुक्त किए बिना साफ नहीं कर पाएगी। पतित पावनी गंगा अंतर्राष्ट्रीय बाजारवाद से हतप्रभ और हैरान होकर पृथ्वी से पलायन के लिए बोरिया विस्तर समेट रही है। गंगा पर बन रहे अवरोधक बांध ब्रह्मा के कमंडल पवित्र हो रहे हैं। यह स्थिति संपूर्ण जीवन प्रणाली के लिए घातक होगी। यह बातें गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कदम चौराहा स्थित श्रीराम मंदिर में गंगा पंचायत को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मानवता को जीवन सुरक्षा का न्याय प्रदान करने वाली दिव्य ताकत गंगा सरकार से न्याय मांग रही है। उसे खंडित कर भौतिक उपलब्धियों का साधन न बनाया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ गणेश पाठक ने कहा कि नरौरा प्लांट के कारण गंगा प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। पिछले तीन महीनों के अध्ययन से प्रमाणित है कि गंगा का प्रदूषण बढ़ रहा है। इस मौके पर डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय, अजय पाल सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रपन्नाचार्य महाराज, ददन यादव, शिवम मिश्र, प्रीतम चौरसिया, दुर्गेश दूबे, आदि मौजूद रहे। संचालन मंदिर के महंत सर्वेश्वर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें