बलिया (भीमपुरा)। विकास खंड सीयर के ग्राम सभा उधरन में मंगलवार को सचिव राम प्यारे चौधरी व प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता के अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय उधरन के सैकड़ों बच्चों ने हाथ में तख्तियां लेकर गांव की मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए हर घर में शौचालय बनवाने की बात कही। साथ ही घर के कूड़ा को एक जगह एकत्रित कर कम्पोस्ट खाद बनाकर अपने खेतों की उर्वरा शक्ति बनाने के भी टिप्स दिए। इस दौरान रमेश, विद्या भूषण मिश्र, उमेश, हरिंदर, मनोज, सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।