फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों श्रद्घालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों श्रद्घालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण
विज्ञापन

बांसडीह। तहसील क्षेत्र के केवरा ( पोखरा ) स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इसके पूर्व सुन्दर काण्ड का पाठ और हरे राम, हरे कृष्ण का संकीर्तन भी किया गया। छोटकी सेरिया निवासी शालीन सिंह ने बताया कि सन्त शिरोमणि बाबा हरिहरानन्द जी महाराज (खपड़िया बाबा ) के निर्देशानुसार यह भण्डारा आयोजित किया गया था। बाबा का उद्देश्य एक ही है कि इस तरह का कार्यक्रम जनपद के हर गांव में हो। ताकि भगवान का नाम लेकर भण्डारा किया जाय और प्रत्येक घरों में प्रसाद पहुंच जाय। इस दौरान हजारों श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुड्डू सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र ( पप्पू ), छोटे तिवारी, अवनीश मिश्र , ब्रजेश सिंह, वीरेंद्र विक्रम सिंह, पिंटू सिंह, करिया सिंह, राज कुमार मिश्र, अमर तिवारी, दिनेश यादव, सुरेश पांडेय, गुड्डू मिश्र, लाल बाबू सिंह, अवधेश सिंह, बब्लू सिंह, चिक्कू सिंह, छोटू राजभर, भुआल गोंड़ , श्रीराम तुरहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें