बलिया। कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ उद्घाटन को लेकर छात्रनेताओं की बैठक शनिवार को हुई। इस मौके पर छात्रनेता जैनेंद्र कुमार पांडेय मिंटू ने कहा कि छात्रसंघ का उद्घाटन लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसमें हम सभी छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना चाहिए। पूर्व महामंत्री सुधीर सिंह बंटू ने कहा कि छात्रसंघ उद्घाटन के लिए जिले के छात्रनेताओं, अधिवक्ता एवं नौजवानों से संपर्क कर अधिक से अधिक भीड़ जुटानी होगी। इस कार्यक्रम में आठ मई को मुख्य अतिथि के रूप में बंदायू के सांसद धर्मेंद्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, नेता सदन कांग्रेस अजय सिंह लल्लू, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान आदि शामिल रहेंगे। बैठक में परशुराम यादव, शैलेंद्र यादव, बृजेश शदव, धनंजय कुमार, अभिषेक सेन, दीपक यादव, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष नितेश कुमार यादव तथा संचालन आशुतोष ओझा ने किया।