सांसद भरत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैरिया डाक बंगला परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं की मांग पर सांसद ने बैरिया त्रिमुहानी पर मैनेजर सिंह के प्रतिमा के नीचे तीन लाख 83 हजार रुपये की लागत से एक सप्ताह के अंदर आरओ प्लांट लगवाने की घोषणा की। वहीं मूनजी बाबा के कुटी बैरिया में भी आरओ प्लांट लगाने की घोषणा की। सांसद ने बैरिया में पांच किमी भूमिगत विद्युत केबिल लगाने के साथ-साथ मिर्जापुर में रैन बसेरा बनवाने की बात कही है। कहा कि कार्यकर्ताओं की मान सम्मान मेरे एजेंडे में सर्वोपरि है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा, विजय बहादुर सिंह, मंटू बिंद, बड़क सिंह, अरुण चौबे, वीरेंद्र शर्मा, तेजनारायण मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, परशुराम सिंह, सीओ बौरिया उमेश कुमार व कोतवाल बैरिया गगनराज सिंह मौजूद रहे।