फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मार्च को आयोजित सामूहिक विवाह में संत स्वामी अरभिषक ब्रह्मचारी देंगे आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरौली। गड़हा विकास मंच द्वारा 11 मार्च को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी व राष्ट्रीय युवा चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे। सांसद भरत सिंह उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संतोष रंजन राय भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि होंगे। मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने बताया कि समारोह में भरत शर्मा व्यास एवं विष्णु ओझा मांगलिक गीत पेश करेंगे। सभी नव विवाहित जोड़े उक्त अवसर पर विवाह की निशानी के तौर पर पौधरोपण भी करेंगे एवं उन्हें मंच द्वारा दहेज के अन्य वस्तुओं के साथ तुलसी का वृक्ष भी भेंट किया जाएगा। मंच के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गायक व अभिनेता गोपाल राय ने जनपदवासियों से अपील की है कि दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करके बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें