फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसड़ा ने सोनाडीह को 2-1 से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । शहीद राम प्रवेश की स्मृति में गुरुवार को टंगुनियां ग्राम स्थित खेल मैदान पर बॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल और शहीद के दोनों पुत्रों आयुष और पीयूष ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच रसड़ा और सोनाडीह के बीच खेला गया, जिसमें रसड़ा के खिलाड़ियों ने सोनाडीह को 2-1 से शिकस्त दे शानदार आगाज किया। टूर्नामेंट के आयोजक सोनाडीह के प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने बताया कि टूर्नामेंट में नॉर्दन रेलवे पटना, पूर्वोत्तर रेलवे इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ देवरिया की टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। दो दिवसीय टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। वरिष्ठ साहित्यकार पंडित चंद्रशेखर शुक्ल ने शहीद के पुत्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर असलम राही ,मृत्युंजय शुक्ल, सोनू यादव ,देवेंद्र यादव ,प्रमोद पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें