फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कताई मिल की जमीन के साथ छेड़छाड़ कर रही सरकार, नहीं करेंगे बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा । नगर के ब्रम्हाइन सती माई के मंदिर पर उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर संघ के नेतृत्व में मंगलवार को श्रमिकों की बैठक हुई। जिसमें श्रमिकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि कताई मील चालू करने में सरकार कोई रूचि नहीं दिखा रही है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए कताई मिल की स्थापना की गई थी। पूर्ववर्ती सरकारों की उदासीनता के कारण इसे बंद कर दिया गया है। जिससे हजारों मजदूर बेरोजगारी की दंश झेल रहे हैं। वर्तमान सरकार द्वारा कताई मिल की जमीन पर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। चेताया कि कताई मील की जमीन से छेड़छाड़ किया गया तो श्रमिक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर राधामोहन सिंह, धर्मनाथ प्रसाद, लल्लन राजभर, सिंहासन प्रसाद, लालबिहारी, ओम प्रकाश चौहान, रामेश्वर सिंह, कन्हैया चौधरी आदि श्रमिक उपस्थित रहे। संचालन जवाहर प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें